Events and Activities Details
Event image

Women Cell


Posted on 07/08/2020

महिला प्रकोष्ठ- महाविद्यालय में प्राचार्य श्री राजेंद्र सिंह काजल के मार्गदर्शन में महिला व छात्राओं के कल्याण व्यक्तित्व विकास एवं हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला प्रकोष्ठ कार्यरत है| सत्र 2019-20 के दौरान प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती सुशीला के मार्गदर्शन में छात्राओं को सामाजिक, आर्थिक व व्यक्तिगत अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया है |इस सत्र में महिला प्रकोष्ठ की तरफ से छात्राओं को कला- ज्ञान, संस्कृति एवं सृजनशीलता को समृद्ध करने हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया है। सत्र के आरंभ में ही 2 अगस्त 2019 को एक दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। 5 अगस्त 2019 को महिला दुर्गा शक्ति द्वारा महिलाओं द्वारा स्वयं की रक्षा एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से छात्राओं को जागरूक किया गया। 1 अक्टूबर 2019 को महाविद्यालय में छात्राओं के लिए एक दिवसीय हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया। 16 अक्टूबर 2019 को करवा चौथ के उपलक्ष में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 13 फरवरी 2020 को छात्राओं के ज्ञान- वृद्धि हेतु एजुकेशन ट्रिप के उद्देश्य से सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का भ्रमण करवाया गया। 19-20 फरवरी को ब्यूटी एंड वैलनेस विषय पर दो दिवसीय वर्कशॉप पूर्ण करवाई गई। 5 मार्च 2020 को महाविद्यालय में वाद- विवाद प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता, रैली एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती सुशीला द्वारा विस्तार व्याख्यान दिया गया।