Events and Activities Details
Event image

NSS Day Celebration on 24.09.2025


Posted on 26/09/2025

राजकीय महाविद्यालय नलवा राष्ट्रीय सेवा योजना रिपोर्ट विषय :- “राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस” पर आयोजित विभिन्न गतिविधियां स्थान :- राजकीय महाविद्यालय, नलवा तिथि :- 24 सितंबर 2025 प्रतिवेदक:- उसू, विजय,ममता, अंजनी,पोशाली ( स्वयंसेवक, NSS इकाई) दिनांक 24 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस के अवसर पर राजकीय महविद्यालय नलवा की एनएसएस इकाई द्वारा "नशा मुक्ति" विषय पर एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक चेतना का विकास करना और उन्हें नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना था। कार्यक्रम का क्रमवार विवरण: 1. उद्घाटन सत्र (प्रारंभ – 9:30 प्रातः) कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कमलेश दूहन द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा: - "युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। NSS जैसी संस्थाएं युवाओं को सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग बनाती हैं।" 2. नशा मुक्ति जागरूकता रैली (समय – 10:00 बजे से 11:00 बजे तक) रैली की शुरुआत महाविद्यालय प्रांगण से हुई, जिसमें लगभग 100 NSS स्वयंसेवकों ने भाग लिया। रैली गाँव के मुख्य मार्ग से होती हुई पुनः महाविद्यालय में संपन्न हुई। रैली के प्रस्थान समय पर प्राचार्या डॉ. कमलेश दूहन , NSS प्रभारी राजीव कुमार ,डॉ सुनीता ,डॉ. विनोद गिल, श्री सोनू गुरेरा , डॉ राकेश आर्यन डॉ परदीप कुमार, श्री आनंद आदि उपस्थित रहे I छात्र-छात्राओं ने हाथों में नशा विरोधी स्लोगन और बैनर लिए हुए जोरदार नारे लगाए, जैसे:- "जो नशे को हराएगा,वही सच्चा वीर कहलायेगा " "स्वस्थ जीवन की है ये पुकार – नशा छोड़ो अबकी बार।" 3. सांस्कृतिक कार्यक्रम (समय – 11:15 बजे से 12:00 बजे तक) इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियाँ दीं स्वयं सेवकों द्वारा प्रस्तुत) कविता पाठ – "नशा मुक्ति " गीत प्रस्तुति – प्रेरणादायक समूह गीत "जागो रे, युवा जागो" नृत्य प्रस्तुति – समाज सुधार थीम पर आधारित लोकनृत्य 4. स्लोगन लेखन प्रतियोगिता(समय – 12:30 बजे से 2:00 बजे तक) इसके बाद महाविद्यालय के सभागार में "नशा मुक्ति" विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कुल 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अत्यंत रचनात्मक और प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत किए। 5. समापन समारोह (समय – 2:15 बजे से 2:45 बजे तक) कार्यक्रम के समापन सत्र में कार्यक्रम संयोजक श्री राजीव कुमार ने कहा:- “NSS का उद्देश्य केवल सेवा भावना नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की चेतना को फैलाना भी है। आज के कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि युवा वर्ग अगर ठान ले, तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।" NSS दिवस पर आयोजित यह नशा मुक्ति अभियान अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा। इसने न केवल छात्रों में सामाजिक चेतना का विकास किया, बल्कि आम नागरिकों को भी नशा मुक्ति का संदेश दिया। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया।