| Events and Activities Details |
Talent Hunt Competition
Posted on 03/10/2025
राजकीय महाविद्यालय, नलवा में प्राचार्या महोदया डा.कमलेश दूहन की अध्यक्षता में संस्कृति समिति की इंचार्ज डॉ.सुदेश राठी एवं समिति के अन्य सदस्यों द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वहन प्रो.पवित्र मोहन प्रिंसिपल Agroha ने किया ..कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या महोदय के साथ मुख्य अतिथि महोदय ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । मंच संचालिका डॉ. नेहा ने प्राचार्या महोदया व मुख्य अतिथि का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन भाषण, कविता पाठ,पोस्टर मेकिंग , रंगोली ,क्ले मोडलिंग नृत्य ,रागिनीगायन,इंस्ट्रूमेंट वादन आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई और दूसरे दिन गायन, नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्या महोदय डॉ.कमलेश दूहन ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का हार्दिक अभिनन्दन किया और अपने सम्बोधन में आयोजित टैलेंट शो में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की हौसला अफजाही करते हुए उन्हें शुबकामनाएं दी..मुख्य अतिथि महोदय डॉ. पवित्र मोहन शर्मा ने अपने सम्बोधन में आयोजित कार्यक्रमों काव्य पाठ भाषण मेहंदी पोस्टर मेकिंग फोटोग्राफी फोटोग्राफी रंगोली इंस्ट्रूमेंट वादन गायन वरदान शादी विभिन्न प्रतियोगिताओं छात्रों के हुनर को खूब सराहा उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतनी कम सुविधाओं के बावजूद एक से बढ़कर एक इतनी बढ़िया प्रस्तुति काबिले तारीफ है और आने वाले समय में निसंदेह ये विद्यार्थी अपना व अपने कॉलेज का नाम रोशन करेंगे प्रो.शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इन प्रतियोगिताओं में बच्चों की भागीदारी बहुत उत्साह को देखकर मन हर्षित हुआ है और ऐसे इवेंट आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाना है, साथ ही कॉलेज में सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाना और विभिन्न संस्कृतियों के प्रति समझ बढ़ाना भी है.उन्होमे सांस्कृतिक कमेटी को बच्चो के सांस्कृतिक विकास के 11000 रूपये की राशी दी.. आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग में मोनिका बीकॉम प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान व M. A.प्रथम वर्ष की अंजू ने द्वितीय स्थान व बीए प्रथम वर्ष के सार्थक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, रंगोली में सोनिया एम.ए. प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान अंजू मा प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान सपना एम.ए. प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान मेहंदी प्रतियोगिता में सलोनी B.A. तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान प्रिया 2nd वर्ष ने द्वितीय स्थान रवीना बी.ए. प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया क्ले मॉडलिंग में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा अंजू ने प्रथम स्थान अंशु तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान दिए और तृतीय वर्ष की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया फोटोग्राफी में बी .ए.फाइनल वर्ष के छात्र उत्सव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट में विश्व आनंद बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.. व सिंगिंग प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष के छात्र तिलक राज ने तृतीय स्थान व आकाश ने द्वितीय व विश्वनंद ने प्रथम नृत्य में बी.ए.द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनू ने द्वितीय व ऋतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.. इस अवसर पर वरिष्ठ पर अध्यापक श्री शैलेंद्र सिंह डॉ.मीनाक्षी शर्मा श्री अनिल गौतम डॉ. विनोद गिल श्री अनिल कुमार डॉ.सुदेश राठी श्रीमती सरोज डॉ. पूजा रानी डॉ. वंदना शर्मा डॉ.नेहा रानी, श्रीमती रिचा, डॉ. सुनीता, डॉ. सीमा पूनिया, प्रदीप कुमार डॉ. राकेश, श्री राजीव कुमार, श्री सोनू सभी टीचिंग स्टाफ ने अलग-अलग इवेंट्स में निर्णायक मंडली की भूमिका का निरवहन किया फिजिकल डिपार्टमेंट के विभाग अध्यक्ष डॉ. नेहा रानी ने मंच का सफल संचालन किया.. कार्यक्रम में वोट आफ थैंक्स कल्चर कमेटी की संयोजी का डॉक्टर सुदेश राठी ने किया..इस अवसर पर महाविद्यालय के लगभग सभी विद्यार्थियो सहित टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहा ..
|